जलवायु परिवर्तन - चुनौतियां और समाधान

ऐसी कौन सी चीज है जिससे दुनिया का हर इंसान प्रभावित हो रहा है… ये ना तो अमीर और गरीब में कोई अंतर नहीं करता है…और ना ही विकसित और विकासशील देशों के बीच भेदभाव करता है.. ये समान रूप से हर किसी को प्रभावित कर रहा है.. क्या है ये - ये है क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन… एक ऐसी चीज जो इंसानों के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण से भी ज़्यादा खतरनाक हो सकती है… 

फिलहाल पृथ्वी का औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है...लेकिन अब इसमें परिवर्तन आ रहा है...अब गर्मियां पहले से लंबी होती जा रही है और सर्दियां छोटी… मौसम का ढंग बदल रहा है… और ये किसी एक खास देश में नहीं हो रहा है बल्कि पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है…

लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है… क्यों हमारी फसलें प्रभावित हो रही है… दुनिया के कई हिस्सों में पशु-पक्षियों का माइग्रेशन क्यों बढ़ रहा है… इसका एक सबसे बड़ा और गंभीर कारण है… ये है ग्रीन हाउस इफेक्ट…

इंसानों के पृथ्वी के संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से ग्रीन हाउस गैसों की परत मोटी हो गई है… और ये ज़्यादा उर्जा सोखने लगी है… जिससे पृथ्वी के तापमान में असमान्य रुप से वृद्धि होने लगी है… और इस तापमान की वृद्धि में सबसे ज़्यादा किसी का हाथ है तो वो है पूरी दुनिया के कारखानों, वाहनों इत्यादि से निकलने वाला बेहद हानिकारक कार्बनडाई ऑक्साइड गैस...

धरती का तापमान बढ़ने से कई मुसीबतों से इंसानों का सामना होने लगा है… ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार सालाना 4 प्रतिशत हो गई है… समुद्र का जलस्तर बढ़ने लगा है…   अधिक तापमान से तूफान, बाढ़, गर्म हवायें और सूखा जैसी कई आपदाएं आने लगी हैं... इन आपदाओं से दुनिया के कई इलाकों जिनमें भारत भी शामिल है में विनाशकारी आपदाएं आने की रफ्तार बढ़ी है…World Health Organisation के मुताबिक साल 2030 से 2050 के बीच हर साल ढाई लाख मौतें क्लाइमेट चेंज की वजह से हो सकती हैं… 



Comments

Popular Posts