दुनिया की सबसे खतरनाक महामारियां



 कुछ ही महीनों के अंदर कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया की सरकारों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है…  लेकिन ये पहली बार नहीं कि किसी घातक महामारी ने लोगों को प्रभावित किया हो… आज मैं आपको तीन ऐसी खतरनाक और जानलेवा महामारियों के बारे में बताउंगा जिसने पूरी दुनिया में कहर बरपाया था… इन महामारियों ने दुनिया से करोड़ों लोगों का खात्मा कर दिया था…
YouTube वीडियो देखें - दुनिया की खतरनाक महामारियां

नीचे दिए पेंटिंग को ध्यान से देखिये… इसका नाम है The Triumph of Death यानी मृत्यु की विजय… इसे डच पेंटर पीटर ब्रूगल ने मिड सिक्सटींथ सेंचुरी में बनाया था… इस पेंटिंग को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्लैक डेथ नाम की महामारी ने यूरोप में क्या कहर बरपाया था… माना जाता है कि इस महामारी ने यूरोप की एक तिहाई आबादी यानी करीब 25 करोड़ लोगों को खत्म कर दिया था…  

यूरोप के Black death के बाद बात करते हैं SMALL POX जिसे हम चेचक, शीतला या बड़ी माता के नाम से आज जानते हैं… Small Pox ने काफी समय तक यूरोप, एशिया और अरब मुल्कों में कहर बरपाया… माना जाता है कि Small Pox से बीमार हुए 10 में से 3 लोगों की मौत हो जाती थी और जो बच जाते थे उनके शरीर पर गहरे दाग के निशान पड़ जाते थे… फिफ्टींथ सेंचुरी में Small Pox यूरोपीय explorers के जरिए new world पहुंच गया… न्यू वर्ल्ड आज का मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं…फिफ्टींथ सेंचुरी में Small Pox से मेक्सिको और अमेरिका के लाखों मूल निवासियों की जान चली गई… Small Pox से मेक्सिको और अमेरिका में होने वाली मौतें इतनी ज्यादा थी कि इससे करीब 90 से 95 फीसदी मूल आबादीआबादी खत्म हो गई…कई शताब्दी बाद एक ब्रिटिश डॉक्टर एडवर्ड जेनर ने चेचक का वैक्सीन बनाया… तो इस बीमारी पर लगाम लगी…

मानव जाति के इतिहास में एक और खतरनाक महामारी स्पैनिश फ्लू का सामना करना पड़ा था... स्पेनिश फ्लू First World War के खत्म होने के वक्त दुनिया में आई... ये मानव जाति की सबसे भीषण संक्रामक महामारियों में से एक थी... माना जाता है कि इस स्पेनिश फ्लू से पूरी दुनिया में करीब 5 करोड़ लोग मारे गए थे और 50 करोड़ लोग इस फ्लू से संक्रमित हो गए थे…जिस समय स्पेनिश फ्लू पूरी दुनिया में फैल रहा था उस समय भारत में अंग्रेजों का शासन था …  1918 में फैली इस भयानक महामारी से अकेले भारत में 1 करोड़ 20 लाख लोगों की मौत हो गई.. स्पेनिश फ्लू कई चरणों में पूरी दुनिया में फैला… असल में किसी भी संक्रामक महामारी के फैलने का एक क्रम होता है… पहले ये किसी एक देश से शुरू होता है… फिर जब लोग वहां से दूसरे देशों की यात्रा पर आना-जाना करते हैं तो इसका फैलाव होता है… जैसा कि कोरोनावायरस के साथ भी हुआ… एक जगह से शुरू हुआ ये वायरस आज की 

Comments

Popular Posts